झालावाड़ में लघु उद्योग भारती महिला शाखा का गठन लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता,लघु उद्योग भारती के प्रदेश संघटन मंत्री ताराचंद गोयल की गरिमामई उपस्तिथि में संपन्न हुआ था व महिलाओं को शपथ दिलाई गई थी।
आज दिनांक 2/3/24 शुक्रवार को लघु उद्योग भारती महिला शाखा की प्रथम बैठक संस्था की उपाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल के आवास पर रखी गई लघु उद्योग भारती महिला शाखा की तक़रीबन 26 महिला उद्यमी उपस्तिथ रही।
प्रथम बैठक में महिला उद्यमी दीपशिखा अग्रवाल ने प्रस्ताव रखा की झालावाड़ को प्लास्टिक मुक्त करवाने के प्रयास के साथ ही महिलाओं को स्वालंभी बनाने हेतु हमें कपड़े के थैले बनवाये जाने चाहिये और उनको प्रत्येक घर व दुकानदारों को वितरित किया जाये सभी सदस्यों द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया ओर पाँच सदस्य की टीम बनाई गई जो इस प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने का परिपूर्ण प्रयास दीपसिखा अग्रवाल, मीनू अग्रवाल,मेघना जैन,प्रियंका कसलीवाल, श्वेता पाटनी करेंगी।अध्यक्ष शकुंतला जैन द्वारा लघु उद्योग भारती समिति द्वारा स्वय सिद्धा प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव रखा गया
जिसमे झालावाड़ , बारा व कोटा की लघु उद्योग को चलाने वाली महिलाओं के उत्पाद को प्रदर्शित कर व्यापार किया जाएगा।सर्व सहमति से मई माह में प्रदर्शनी लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
सचिव जया गुप्ता ने प्रस्ताव रखा की जो महिलायें RKCL ( राजस्थान नॉलेज कारपोरेशन लिमिटेड)के माध्यम से कंप्यूटर सीख रही है उनको लघु उद्योग भारती की महिलायें अपने अपने प्रतिष्ठान में नौकरी की पेशकश की जावे ताकि महिलायें स्वालम्बी बने इसके लिए सचिव जया गुप्ता को अनुबंधित किया गया की वो अगले माह होने वाली बैठक में महिलाओं की सूची तयार करके प्रस्तुत करेंगी ताकि ज़रूरत मंद महिलाओं को अपने प्रतिष्ठान पर और अन्य प्रतिष्ठानों पर नौकरी दिलाई जा सके।
बैठक को लघु उद्योग भारती सदस्य पुखराज जैन व संजय अग्रवाल द्वारा भी संबोधित किया गया और महिलाओं को उनके रोज़गार, उद्योग में आने वाली परेशानियों से कैसे दूर किया जाये एव लघु उद्योग भारती संस्था संबंधित जानकारी दी गई।
बैठक में अध्यक्ष शकुंतला जैन, उपाध्यक्ष स्वाति अग्रवाल, उपाध्यक्ष रुची तोदी ,सचिव जया गुप्ता, सह सचिव श्वेता कासलीवाल,पारुल गुप्ता,
कोषाध्यक्ष मेघना जैन, सदस्य दीपशिखा अग्रवाल, रेणु गर्ग, स्वाति जैन, प्रिया विजय,अनीता शर्मा,मीनू गुप्ता,मधु बाफ़ना,
निधि जैन,शिवा जैन,प्रीति तोदी, सुनीता रावत, श्वेता पाटनी, श्वेता कसलीवाल आदि उपस्थित रही अंत में सभी सदस्यों द्वारा लघु उद्योग भारती के शांति मंत्र का पठन कर बैठक का समापन किया ।
लघु उद्योग भारती
महिला शाखा
झालावाड़- पाटन

