लघु उद्योग भारती इकाई छबड़ा की बैठक
लघु उद्योग भारती इकाई छबड़ा की बैठक आज दिनांक 20 अगस्त 2025 को संपन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के अंतर्गत 11 नए सदस्यों से सदस्यता शुल्क प्राप्त कर उन्हें सदस्य बनाया गया। साथ ही इकाई ने 20 नए सदस्य जोड़ने के लक्ष्य की दिशा में और अधिक उद्यमियों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
बैठक में छबड़ा क्षेत्र की प्रमुख औद्योगिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई:
बारां जिले के उपखंड छबड़ा में रीको द्वारा 40 वर्ष पूर्व 40 प्लॉट आवंटित किए गए थे, किंतु उसके बाद से नए उद्योगों को बढ़ावा देने हेतु कोई नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित नहीं किया गया। अतः छबड़ा में एक नए रीको इंडस्ट्रियल एरिया की अत्यंत आवश्यकता है।
पूर्व में आवंटित रीको एरिया में 40 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क, बिजली एवं पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति नहीं हो सकी है। अतः सड़क निर्माण व पानी की लाइन की व्यवस्था की जानी चाहिए।
छबड़ा क्षेत्र के बापचा ग्राम में 10 से अधिक क्रेशर एवं 5 फ्लाई एश ब्रिक्स एवं ब्लॉक उद्योग कार्यरत हैं, किंतु इन्हें निरंतर निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो रही है। अतः इन इकाइयों के लिए 24 घंटे निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए।
बैठक में आगामी नई कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चितौड़ अंचल प्रभारी पवन जी गोयल तथा बारां इकाई कोषाध्यक्ष राजेंद्र जी गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का संचालन छबड़ा इकाई अध्यक्ष सुरेश जी गुप्ता, महामंत्री आशीष जी गोयल (रामपुरिया), कोषाध्यक्ष प्रदीप जी अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र जी सिंघल द्वारा किया गया। साथ ही उद्यमी प्रहलाद जी शर्मा, राघव जी मित्तल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

