लघु उद्योग भारती, कोटा इकाई की कार्यकारणी बैठक स्थान:** हरबो केम, F-556, रोड नं. 6, इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में संपन्न हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रम जैसे सदस्यता अभियान, विश्वकर्मा पूजा, क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन और औद्योगिक समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। एवं आगामी बैठक पार्थ इंडस्ट्रीज ,रोड न 6 पर करने का निर्णय लिया गया!!
बैठक में वरिष्ठ सदस्य श्री विपिन जी सूद, राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष श्री सीए महेश जी गुप्ता, कोटा मुख्य इकाई अध्यक्ष श्री नितिन जी अग्रवाल, सचिव श्री संदीप जी जांगिड़, कोषाध्यक्ष श्री सीए संदीप जी बाकलीवाल, श्री आशुतोष जी जैन ,श्री प्रियंक जी शर्मा, श्री बालमुकुंद जी खंडेलवाल, श्री रवि जी खंडेलवाल, श्री राजनारायण जी गर्ग ,श्री सुरेश जी अग्रवाल और श्री अमन जी जैन उपस्थित रहे।

