लघु उद्योग भारती, कोटा की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती, कोटा की कार्यकारिणी बैठक "विराट पथ संचलन" के स्वागत एवं दर्शन हेतु आयोजित की गई। यह बैठक विजयादशमी के पावन पर्व और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संघ द्वारा आयोजित विराट पथ संचलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हेतु बुलाई गई थी। बैठक में संचलन मार्ग पर पुष्पवर्षा, सजावट और दादाबाड़ी रोटरी सर्किल की सजावट संबंधी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
यह सर्वविदित है कि जब हम संगठित होकर एक दिशा में बढ़ते हैं, तो हमारी एकता और संगठित शक्ति का विराट स्वरूप उभरकर सामने आता है। इसी क्रम में, इस विराट पथ संचलन के अद्भुत दर्शन के लिए आप सभी से निवेदन है कि पथ संचलन मार्ग पर उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।
कार्यक्रम विवरण:
- दिनांक: 13 अक्टूबर 2024, रविवार
- स्थान: दादाबाड़ी रोटरी सर्किल, S S डेयरी के पास
- समय: सायं 5:00 बजे
लघु उद्योग भारती, कोटा

