लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा की मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा की मासिक बैठक आज 26 फरवरी, गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे संस्कृति बैंक्विट हॉल में अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक का वातावरण आत्मीय, ऊर्जावान एवं सकारात्मक रहा, जिसमें सभी सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर हमारी सम्मानित सदस्य योग गुरु साधना जी ने 40 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे मेनोपॉज़ (Menopause), वजन बढ़ना (Weight Gain) एवं हार्मोनल असंतुलन (Hormonal Imbalance) पर अत्यंत सरल, व्यवहारिक और प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने योग, संतुलित आहार और सकारात्मक जीवनशैली के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान पर प्रकाश डाला। उनका सत्र न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायी एवं उपयोगी भी सिद्ध हुआ।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती श्वेता जी जैन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके प्रेरक विचारों ने महिला उद्यमियों को संगठनात्मक एकजुटता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही महिला इकाई की 21 सदस्याओं की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावशाली बनाया।
समग्र रूप से यह बैठक अत्यंत सफल, सार्थक एवं प्रेरणादायी रही।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, कोटा की ओर से सभी अतिथियों एवं सदस्याओं का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।

