लघु उद्योग भारती कोटा वृहद् इकाई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक आयोजित, संगठनात्मक दिशा पर विस्तृत चर्चा

Event Date: 20/07/2025
Kota,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती वृहद् इकाई कोटा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

दिनांक 20 जुलाई 2025 को गोल्डी वाटर फैक्ट्री, इन्द्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र, कोटा में लघु उद्योग भारती वृहद् इकाई कोटा (सत्र 2025–27) की नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम बैठक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य नवमनोनीत पदाधिकारियों का परिचय, स्वागत तथा संगठनात्मक कार्ययोजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करना था।

बैठक की अध्यक्षता श्री अंकुर गुप्ता ने की और संचालन सचिव श्री संदीप जांगिड द्वारा किया गया। बैठक में संरक्षक मंडल एवं मार्गदर्शन मंडल के वरिष्ठ सदस्यगण सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। संरक्षक मंडल के श्री गोविन्दराम मित्तल, श्री तारा चंद गोयल एवं श्री कीर्ति कुमार जैन ने मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं मार्गदर्शन मंडल के वरिष्ठजनों—श्री यशपाल भाटिया, श्री विपिन सूद, श्री अचल पोद्दार, श्री राजेन्द्र जैन, श्री मनोज राठी, राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष CA महेश गुप्ता एवं श्री नितिन अग्रवाल ने प्रेरणादायक विचार एवं सुझाव साझा किए।

बैठक में अध्यक्ष श्री अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में संगठन की आगामी दिशा पर चर्चा हुई, जिसमें उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संयुक्त कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यगण सहित सभी ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। बैठक में यह सहमति बनी कि संगठनात्मक मजबूती, उद्यमियों के सशक्तिकरण और औद्योगिक हितों की रक्षा हेतु योजनाबद्ध प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के उपरांत सभी सदस्यों ने गोल्डी वाटर (पार्थ इंडस्ट्री) का औद्योगिक भ्रमण किया और औद्योगिक प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखा एवं अनुभव साझा किया। कार्यक्रम के अंत में कोषाध्यक्ष श्री संदीप बाकलीवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please