लघु उद्योग भारती की छबड़ा इकाई द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर आज प्रिंस होटल, छबड़ा में एक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत के अध्यक्ष श्री पवन गोयल ने की। उन्होंने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन की भूमिका और उद्देश्यों को विस्तार से समझाया। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से छबड़ा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें श्री सुरेश गुप्ता को अध्यक्ष, श्री चंद्र प्रकाश गेरा और श्री महेंद्र सिंघवी को उपाध्यक्ष, श्री आशीष रामपुरिया को सचिव और श्री प्रदीप अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्री रामचंद्र द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। साथ ही, छबड़ा के उद्यमियों द्वारा रिको इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क निर्माण और लघु उद्योगों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा की गई। श्री पवन गोयल ने इकाई के सशक्तिकरण हेतु छह महत्वपूर्ण करणीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। नए अध्यक्ष ने सदस्यों की संख्या बढ़ाने और प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री पवन गेरा और श्री राघव मित्तल को नए सदस्यों के रूप में शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्र प्रकाश गेरा ने कुशलतापूर्वक किया और उद्यमियों की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। अंत में, नए अध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
लघु उद्योग भारती
छबड़ा इकाई

