लघु उद्योग भारती विजयनगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
आज लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमान अजय जी खंडेलवाल के करकमलों से विजयनगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह घोषणा सर्वसम्मति से संगठन की एकता, समर्पण और विकास की भावना को प्रदर्शित करती है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, श्री विमल कुमार धम्माणी को विजयनगर इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि श्री कानसिंह सकलेचा को मंत्री तथा श्री सुदीप झंवर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की दिशा और मार्गदर्शन के लिए श्री शिवनारायण नागौरी और श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा को संरक्षक पद से सम्मानित किया गया है। इसके अतिरिक्त, श्री गोपी आगीवाल उपाध्यक्ष और श्री नागेन्द्र राणावत सह सचिव नियुक्त किए गए हैं।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में श्री पुखराज मेहता, मुरली कोगटा, मनोज गुप्ता, सुखराज मंडिया, राजेश लोढ़ा, प्रीतम सांड, मनोज सेठी, विनोद नाहर, सौरभ नागौरी व निपुल छाजेड़ को शामिल किया गया है।
यह नवगठित टीम स्थानीय उद्यमियों के हितों की रक्षा, उद्योग विकास की दिशा में सहयोग, एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। विजयनगर इकाई के इस नए नेतृत्व से लघु उद्योग भारती की गतिविधियों में और अधिक ऊर्जा व गति आने की उम्मीद है।

