आज चित्तौड़ प्रान्त मे केकड़ी जिलें मे 28 सदस्यों के साथ मे सरवाड़ इकाई का गठन किया गया।

सरवाड़ इकाई चित्तौड प्रान्त की 54 वी, राजस्थान प्रदेश की 145 वी इकाई है।

सरवाड़ इकाई का दायित्व श्री प्रहलादजी पारीक व सचिव का दायित्व श्रीमती प्रतिभा शर्मा को दिया गया।

कार्यक्रम मे अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द जी, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र कुमार शर्मा, चित्तौड प्रान्त महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्र गौतम, शाहपुरा विधायक श्री लालाराम बैरवा एवं बारा, अजमेर, पालरा, नसीराबाद, केकड़ी के अनेक पदाधिकारीगणो सहित कई स्थानीय उद्यमीगण उपस्थित रहे।