आज चित्तौड़ प्रांत की दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 6 व 7 अप्रैल उदयपुर में चित्तौड़ रोड पर देवगढ गार्डन रिसोर्ट में हुआ जिसमे 6 अप्रैल को प्रथम सत्र में प्रांतीय अध्यक्ष श्री पवन जी गोयल ने स्वागत भाषण व प्रांत के कार्य की जानकारी दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम जी ओझा द्वारा अभ्यास वर्ग की महत्ता और उपयोगिता पर जानकारी प्रदान की ओर संगठन मंत्री श्रीमान प्रकाश जी भाई साहब द्वारा संगठन का ध्येय और कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी की जानकारी दी गई
द्वितीय सत्र में महिला उद्यमिता, विकास की प्रस्तावना, और पर्यावरण आयाम पर चर्चा की गई एवम क्षेत्रीय प्रचारक श्रीमान निंबाराम जी का बौद्धिक प्राप्त हुआ
तृतीय सत्र में इकाई की उपस्थिति का विवरण और समस्या प्रस्तुतिकरण की और निदान की उचित विधि की जानकारी राजस्थान प्रदेश अधक्ष श्रीमान शांतिलाल जी बालड द्वारा प्रदान की गई

