लघु उद्योग भारती चित्तौड़़ प्रान्त की नवगठित कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ ।
बैठक मे प्रदेश कार्यकारिणी के साथ साथ सभी इकाईयों के दायित्व परिवर्तन/पुर्नगठन की घोषणा की गयी। बैठक मे लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्द्रजी, अखिल भारतीय महामंत्री श्री घनश्याम सिंह ओझा जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री ताराचन्दजी गोयल जी, राजस्थान प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्रकुमार शर्मा जी, चित्तौड़ प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल जी एवं महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता जी सहित सभी इकाईयों के 200 से अधिक पुरूष व महिला उद्यमी उपस्थित हुए।

