लघु उद्योग भारती महिला इकाई, राजसमंद की मासिक बैठक संपन्न
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, राजसमंद की मासिक बैठक चौमुखा महादेव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में 15 सदस्याएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, राजसमंद के पदाधिकारियों ने भाग लिया और महिलाओं को उद्यम आधार कार्ड के महत्व और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनसे महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए फंड प्राप्त हो सकता है।
कार्यशाला का निर्णय
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सर्दी की छुट्टियों में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में निम्नलिखित कौशलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा:
- मेहंदी और करुशिये से बने सामान की कला
- कशीदा कार्य (एंब्रॉयडरी)
- पार्लर कोर्स
महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं
कार्यशाला को सफल बनाने के लिए उपस्थित महिलाओं के बीच विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। सभी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने योगदान का आश्वासन दिया।
अध्यक्ष: किरण बापना
सचिव: लीला लड्ढ़ा
यह बैठक महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की दिशा में एक और सार्थक कदम साबित हुई।

