<p> लघु उद्योग भारती राजसमंद की 8 वी इकाई नाथद्वारा के गठन हेतु प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्र जी शर्मा की उपस्थिति में संपर्क कर लघु उद्योग भारती परिवार में सदस्यता ग्रहण करवायी गई। लंबित प्रयासों को गति मिलने के साथ अगले माह इकाई गठन की योजना भी तय की गई। संपर्क के दौरान राजसमंद मुख्य शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा, महामंत्री श्री हेमंत सहलोत एवं प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष लाल जी नवलखा, श्री मानसिंह जी बारहठ एवं क्षेत्र के उद्यमियों की उपस्थिति रही।</p>

