लघु उद्योग भारती, राजसमंद की 8 वी इकाई नाथद्वारा का गठन का कार्यक्रम सानंद पूर्ण हुआ।

Event Date: 08/02/2024
Rajsamand,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती, राजसमंद की 8 वी इकाई नाथद्वारा का गठन *

अत्यंत हर्ष का विषय है की आज दिनांक 8 फरवरी 2024 को लघु उद्योग भारती, राजसमंद की 8 वी इकाई के गठन का कार्यक्रम सानंद पूर्ण हुआ।

कार्यक्रम में पुनीत सानिध्य संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री माननीय प्रकाश जी भाई साहब का रहा, मुख्य आतिथ्य प्रदेश महा मंत्री योगेन्द्र जी शर्मा का रहा एवं प्रांत अध्यक्ष पवन जी गोयल और प्रांत महामंत्री प्रवीण जी गुप्ता की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं विश्वकर्मा पूजन द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रांत अध्यक्ष श्री पवन जी गोयल द्वारा दिया गया। संगठन का परिचय एवं नाथद्वारा  इकाई के गठन एवं दायित्वों की घोषणा प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र जो शर्मा द्वारा की गई।

कार्यक्रम में पाथेय माननीय प्रकाश चंद्र जी  भाई साहब का रहा। अपने उद्बोधन में भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम कर्म कौशल सामर्थ्य की अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। संगठन का केवल व्याप्य एवं विस्तार करना ही लक्ष्य नहीं अपितु  पढ़ाव बताते हुए संगठन द्वारा उद्योग हित में राष्ट्र उद्धार के लक्ष्य को प्राप्त करना लक्ष्य बताया। राष्ट्र उद्योग एवं उद्यमिता में नवोन्मेष एवं सहकारिता को आधार स्तंभ के रूप में इंगित करते हुए उत्पाद और कार्यप्रणाली में गुणवत्ता को स्थापित करने पर ज़ोर दिया।
भारत की अर्थव्यवस्था को आर्थिक संसाधन, श्रम संसाधन एवं चारित्र्य से संपन्न जनबल के आधार पर श्रेष्ठ एवं क्षमतावान होने के कारण वैश्विक पटल पर प्रथम पायदान पर खड़े होने के क्रम में सभी को एक मन, एक बुद्धि, एक विचार, एक मति से कार्य करने का सूत्र संगठन मंत्र द्वारा साझा करते हुए उद्योग उद्यम में जीवंतता के साथ कार्य करने की प्रणाली विकसित करने पर बल दिया।

दायित्व घोषणा में नाथद्वारा इकाई के अध्यक्ष का दायित्व श्री शांति लाल जी पालीवाल, सचिव का दायित्व श्री अभिषेक जी चौधरी, कोषाध्यक्ष का दायित्व श्री गोपाल जी सुंथार को दिया गया।

नाथद्वारा इकाई से कैलाश जी चौधरी, मयूर जी बंग, राम नारायण जी उपाध्याय,वीरेंद्र जी पुरोहित, परेश जी सोनी, लोकेश जी धाकड़, जीतू जी सोमानी, पीयूष जी लोढ़ा, मनोरथ जी राठी, हितेश जी ओसवाल, नरेन्द्र जी पटेल, प्रीतेश जी काबरा, रवि जी सुराणा, दीपेश जी धाकड़, गोपाल जी सुथार, नरेश जी डाँगी, लोकेश जी पालीवाल, ललित पालीवाल, अंबालाल जी कीर, कल्याण सिंह जी, पिंटू जी लोहार, पंकज जी पालीवाल आदि नाथद्वारा इकाई सदस्यों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सुनील जी बूब, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्री बाबू लाल जी कोठारी एवं श्री हर्ष जी नवलखा, राजसमंद शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा, उदयपुर इकाई अध्यक्ष श्री मनोज जी जोशी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती किरण जी बापना, राजसमंद महासचिव श्री हेमंत सहलोत, राजसमंद कोषाध्यक्ष श्री प्रसून जी राठी, राजसमंद सचिव कुलदीप जी व्यास एवं प्रकाश जी हिंगर एवं कार्यकारिणी सदस्य पवन जी कोठारी की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में आभार ज्ञापन नाथद्वारा इकाई के अध्यक्ष श्री शांति लाल जी पालीवाल ने किया एवं कार्यक्रम में मंच संचालन राजसमंद सचिव श्री कुलदीप व्यास ने किया। अंत में कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address

LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please