डेनिम प्लांट अवलोकन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम — लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा
लघु उद्योग भारती महिला इकाई, भीलवाड़ा द्वारा आज एक प्रेरणादायक औद्योगिक और पर्यावरणीय गतिविधि आयोजित की गई। इकाई की लगभग 35 सदस्यों ने गंगरार स्थित मनोमय टेक्स इंडिया लिमिटेड के डेनिम प्लांट का दौरा कर आधुनिक विनिर्माण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान धागे से लेकर कपड़े और फिर गारमेंट निर्माण तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया की जानकारी फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा दी गई, और सदस्यों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक इस तकनीकी यात्रा में भाग लिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण वृक्षारोपण रहा, जिसमें सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डेनिम प्लांट परिसर में पौधारोपण किया। इसके साथ ही श्रमिकों को पर्यावरण की सुरक्षा एवं संवर्धन को लेकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में, हाल ही में संपन्न “स्वयं सिद्धा मेला” की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिला इकाई द्वारा किए गए नवाचारों की चर्चा हुई। विशेषकर स्वदेशी जागरूकता अभियान को सभी ने खूब सराहा और इसे भविष्य की गतिविधियों में और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने पर विचार किया गया।
इस अवसर पर इकाई की अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लढा, सचिव श्रीमती नीता बंसल सहित विमला मुणोत, प्रियंका मेहता, रेखा ईनाणी, सरिता अग्रवाल, आशा सोमानी, सुमित्रा हुरकट, प्रिया कोठारी, शोभा चोखड़ा, अंजना तोषनीवाल, रीटा गोयल, रीना डाड, वीणा मोदी, ऐश्वर्या अग्रवाल, स्नेह लता मेलाना, मधु गगरानी, शालिनी बाहेती, इंदु मालू, ममता चालना, सुशीला लोढ़ा, उर्मिला सोनी सहित अन्य अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
इस कार्यक्रम ने महिला उद्यमियों को औद्योगिक ज्ञान, सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण जागरूकता – तीनों स्तरों पर सशक्त किया।

