लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा में कार्यशाला का आयोजन
आज लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा और जिला उद्योग केंद्र भीलवाड़ा के संयुक्त प्रयास से MSME Policy 2024 और Rajasthan Export Promotion Policy 2024 पर एक कार्यशाला पीएफसी होटल में आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा द्वारा सभी उपस्थित उद्यमियों का स्वागत कर हुई।
MSME Policy 2024 पर जानकारी
उदयपुर से आए सीए श्री अंकित कोठारी ने MSME Policy के तहत मिलने वाली विभिन्न योजनाओं और सब्सिडी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
Rajasthan Export Promotion Policy 2024 पर जानकारी
कार्यक्रम में उदयपुर से पधारे सीए श्री रौनक रांका ने राज्य सरकार द्वारा निर्यात को बढ़ावा देने हेतु चलाई जा रही योजनाओं और उपलब्ध छूट के बारे में उद्यमियों को अवगत कराया।
सरकार की योजनाओं के लाभ हेतु सुझाव
जिला उद्योग केंद्र भीलवाड़ा के महाप्रबंधक श्री केके मीणा ने सभी उद्यमियों से अनुरोध किया कि वे अपने उत्पादों को One District One Product के अंतर्गत पंजीकृत करवाएं और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं।
लघु उद्योग भारती का योगदान
लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष श्री महेश हुरकट ने बताया कि संगठन केन्द्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर उद्यमियों की समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और उनका समाधान करने का प्रयास करता है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री अजय मूंदड़ा ने सभी उद्यमियों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
धन्यवाद एवं समापन
कार्यक्रम के अंत में लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई के सचिव श्री कमलेश मुनोत ने सभी उपस्थित उद्यमियों का आभार व्यक्त किया।
उपस्थित गण
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त सचिव श्री रवि जाजू, कार्यकारिणी सदस्य श्री संजीव चिरानिया, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री शिव प्रकाश झवर, श्रीमती चंदा मूंदड़ा, श्रीमती विमला मुनोत, महिला इकाई सचिव श्रीमती नीता बंसल, उद्योग भारती ग्रोथ सेंटर के इकाई अध्यक्ष श्री गिरीश अग्रवाल, सचिव ओम प्रकाश जगेटिया, सुमित जागेटिया, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, और अनेक अन्य उद्यमी उपस्थित थे।

