भविष्य की दिशा में महिलाओं की भागीदारी पर केंद्रित संवाद
आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 को माननीय श्री गिरिराज सिंह, केंद्रीय वस्त्र मंत्री, भीलवाड़ा आगमन पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उद्योग क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के अवसरों को लेकर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई।
लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से इस प्रतिनिधिमंडल में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य विमला जी मुणोत, चंदा जी मूंदड़ा, महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा, सचिव नीता बंसल, कार्यकारी सदस्य रेखा ईनाणी एवं मानकंवर काबरा उपस्थित रहीं।
लघु उद्योग भारती द्वारा महिलाओं को उद्योग क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, और यह मुलाकात उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही।

