आज अजमेर विद्युत वितरण निगम की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें लघु उद्योग भारती – भीलवाड़ा इकाई की ओर से श्री रामरतन जागेटिया ने सहभागिता की। बैठक में क्षेत्रीय उद्योगों से संबंधित विभिन्न विद्युत समस्याओं को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया, जिस पर विभागीय अधिकारियों ने गंभीरता से विचार करते हुए समाधान का आश्वासन दिया। श्री सोहन वीविंग मिल्स प्रा. लि. की फाइनल डिमांड एवं 575 केवीए कनेक्शन को शीघ्र जारी करने की सहमति दी गई। रतन बड़जात्या स्पिनर्स प्रा. लि. के रिफंड मामले में, यदि कोई पुराना बकाया है तो उसे समायोजित कर आगामी 7 से 10 दिनों में राशि लौटाने का आश्वासन दिया गया। वराही टैक्स इंडिया प्रा. लि. के पिछले बिलों में अर्बन सेस के रूप में वसूल की गई राशि को अगले महीने के बिल में समायोजित किया जाएगा। गोविंदपुरा (आसींद) क्षेत्र में विद्युत समस्या के समाधान हेतु XEN अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय टीम 15 दिनों के भीतर स्थल का दौरा कर समाधान हेतु कार्य करेगी। इसी प्रकार कारोही फीडर की समस्या के निराकरण हेतु भी विभागीय टीम आगामी 10 से 15 दिनों में जाकर आवश्यक कार्यवाही करेगी। बैठक में लघु उद्योग भारती द्वारा उठाए गए बिंदुओं को सकारात्मक रूप से स्वीकार करते हुए विभाग द्वारा शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया गया, जो कि संगठन के प्रयासों की सार्थकता को दर्शाता है।
धन्यवाद – लघु उद्योग भारती, भीलवाड़ा इकाई

