लघु उद्योग भारती आसींद इकाई का कार्यकारिणी पुनर्गठन उत्साहपूर्वक सम्पन्न
लघु उद्योग भारती आसींद इकाई की कार्यकारिणी का पुनर्गठन कार्यक्रम दिनांक 19 मई 2025 को शांतिनाथ ग्राइंडिंग मिल्स, आसींद में उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भीलवाड़ा से आए प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी रविंद्र कुमार जाजू, महेश हुरकट, तथा राज्य सरकार में उद्योग प्रतिनिधि पुरुषोत्तम अग्रवाल की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।
चुनाव में गोपाल सिंह चुंडावत को अध्यक्ष, भरत सेतुरिया को सचिव एवं दलपत कोठारी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस पुनर्गठन कार्यक्रम में स्थानीय उद्योगपति एवं गणमान्य सदस्य – महावीर कुमार बंब, पदमसिंह राठौड़, चन्द्रेश कुमार जैन, सुंदरलाल, गोत्तम चंद्र बापना, प्रवीण कुमार जैन, सुदर्शन साहू सहित कई उद्यमीगण उपस्थित रहे और अपने विचार साझा किए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह चुंडावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आने वाले वर्ष में स्थानीय उद्योगों की समस्याओं के समाधान, महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सदस्यता विस्तार जैसे विषयों पर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का संचालन सचिव भरत सेतुरिया ने प्रभावशाली ढंग से किया और अंत में सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
यह आयोजन संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा, पारदर्शिता और समर्पण की भावना को दर्शाता है, जो लघु उद्योग भारती को एक सशक्त और सक्रिय मंच के रूप में स्थापित करता है।

