आज लघु उद्योग भारती द्वारा रिको में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा ने बताया कि लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भीलवाड़ा सांसद दामोदर प्रसाद अग्रवाल, रीको के अतिरिक्त महाप्रबंधक पी आर मीणा प्रदेश कार्यकरिणी के राजकुमार मेलाना, संजीव चिरानिया प्रांत के उपाध्यक्ष रविंद्र जाजू, महेश हुरकट के द्वारा वृक्षारोपण आरंभ हुआ। कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद दामोदर प्रसाद अग्रवाल ने कहा की पिछले कुछ वर्षो में तापमान बढ़ा है, हमे अपनी अगली पीढ़ी को अच्छे धरती सौंप कर जाने के लिए पेड़ लगाने होंगे। हमारे पूर्वजो को पर्यावरण का बहुत गहरा ज्ञान था इसीलिए उन्होंने पीपल जैसे 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाले वृक्ष को पूजनीय माना। वृक्षारोपण अभियान के प्रमुख लक्ष्मी लाल तिवारी एवं हरगोविंद सोनी ने बताया कि लघु उद्योग भारती इस अभियान के तहत 1100 वृक्ष लगाएगी। कार्यक्रम में पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश कोगटा, कमलेश जैन,मदनगोपाल कालरा,सुनील मेहता, सत्यनारायण झवर, महेश काबरा,जगदीश अग्रवाल, पुनीत सोनी, रवि कालरा ग्रोथ सेंटर इकाई के राम प्रकाश काबरा, गिरीश अग्रवाल महिला इकाई की पल्लवी लढा, गुड्डी काबरा आदि उपस्थित थे।

