वंदे मातरम
आज दिनांक 29 जुलाई को भीलवाड़ा लघु उद्योग भारती महिला इकाई का वृक्षारोपण कार्यक्रम चंवरा का देवनारायण स्थान पर रखा गया।
आज का कार्यक्रम लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय श्रीमती रीना जी राठौर के सानिध्य में संपन्न हुआ।
लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा महिला इकाई की ओर से देवस्थान पर 100 वृक्ष लगाए गए। जिनकी देखरेख देवस्थान द्वारा की जाएगी।
वृक्षारोपण के पश्चात मासिक बैठक रीना जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई
रीना जी ने सभी उपस्थित सदस्यों से संवाद किया। उनके उद्योगों के बारे में जाना किस तरह से और बेहतर ढंग से उद्योगों को चला सकते हैं इस बारे में सुझाव दिए। इकाई में सदस्यता का महत्व बताते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाएं ताकि इकाई और मजबूती से अच्छा कार्य करेगी ।
आज के कार्यक्रम में 15 महिलाएं उपस्थित रही।
धन्यवाद
लघु उद्योग भारती महिला इकाई भीलवाड़ा

