आज दिनांक 30 मई 2025 को लघु उद्योग भारती किशनगढ़ के तत्वावधान में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक वाटर कूलर का उद्घाटन किया गया। इस पुण्यकार्य का फीता केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ जी चौधरी तथा पूण्यार्थी परिवार के सदस्यों श्री मंजुल और श्री मुकुल गर्ग के कर कमलों से काटा गया, जिससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में शीतल जल उपलब्ध हो सके।
उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री चौधरी ने भामाशाह परिवार के श्री मंजुल एवं श्री मुकुल गर्ग को सम्मान स्वरूप साफा पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही इस महत्वपूर्ण प्रकल्प के प्रभारी श्री सत्यनारायण बंसल, श्री महेंद्र पाटनी और श्री पवन अग्रवाल को उनकी सेवा और सहयोग के लिए उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। किशनगढ़ इकाई के अध्यक्ष श्री उमेश गोयल ने भी इस प्रयास को नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा का एक महत्वपूर्ण कार्य बताया और भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान लघु उद्योग भारती के चित्तौड़ प्रान्त सहसचिव श्री दीपक शर्मा, किशनगढ़ इकाई सचिव श्री अनिल मूंदड़ा, कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश भोमावत, सहसचिव श्री यतीश सैनी, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती संतोष बजाज, सचिव श्रीमती रिंकू मालपानी, श्रीमती मोनिका अग्रवाल, खोड़ा गणेश इकाई अध्यक्ष श्री राजेश बाफना, सिलोरा इकाई अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र सिंह राजपुरोहित*, सहित कई गणमान्य सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल यात्रियों को राहत प्रदान करेगी, बल्कि समाज में सेवा एवं समर्पण की भावना को भी मजबूत करेगी।
आभार
लघु उद्योग भारती, किशनगढ़

