आज लघु उद्योग भारती राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी बैठक अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी भाईसाहब, अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा, प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड एवं प्रदेश महामंत्री श्री योगेन्द्रकुमार शर्मा के सानिध्य मे अलवर मे सम्पन्न हुई। बैठक का आरम्भ संगठन मंत्र गायन कर मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक मे तीनों अंचलों व विभिन्न इकाईयों द्वारा किये गये संगठनात्मक, औद्योगिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी व समीक्षा की। वर्तमान मे प्रदेश मे 154 पूर्ण इकाईयां, 27 संयोजक इकाईयों के साथ लगभग 10461 सदस्य है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठनमंत्री आदरणीय श्री प्रकाशचन्दजी भाईसाहब ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्योगों को एकमेव राष्ट्रव्यापी संगठन स्थापित हो चुका है। लघु उद्योग भारती उद्योगों व उद्यमियों के समस्याओं के निराकरण के लिये ही नही वरन् राष्ट्र के सभी उद्यमियों के मध्य मे राष्ट्र-भाव को प्रगाढ करने के लिये कार्यरत है। साथ ही उन्होने कहा कि कितनी भी विपरीत परिस्थितियां, विपरीत ताकतें, राष्ट्र की अक्षणता, सामाजिक व सांस्कृतिक धरोवरों को नुकसान पहंुचाने का प्रयास करती है तो लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यगण उन सभी परिपेक्षों को ध्यान मे रखते हुए उनसे विचलित न होकर राष्ट्र के लिये कार्य करने के लिये सदैव तत्पर व उन्मुख रहे।
अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्यामजी ओझा ने कहा कि हमारे देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने मे हम सभी उद्यमियों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने संगठन क्षमता एवं संगठन के दायित्व पर रहते हुए क्रियाशील रहने एवं परिणामोन्मुखी होने पर बल दिया।
उद्योगो से जुडे विभिन्न कमेटियों के संयोजकों ने औद्योगिक समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गयी जिसमें उद्योग विभाग संयोजक श्री महेन्द्र खुराना ने उद्योगों से संबंधित, श्री नटवरजी अजमेरा ने रिको से संबंधित, श्री योगेश गौतम ने वित्त व जीएसटी से संबधित, श्री राजेश गुप्ता अलवर ने विद्युत व सौलर से संबंधित, श्री महेन्द्र मिश्रा ने पर्यावरण से संबंधित एवं श्री मुकेशचन्द्र अग्रवाल ने खनन से संबंधित समस्याओं और सुझावों के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
बैठक मे स्वरोजगार, महिला उद्यमिता प्रोत्साहन स्वयंसिद्धा मेले, सोशल मीडिया के उपयोग एवं कौशल विकास केन्द्र से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक मे राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद की विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी।
बैठक मे प्रदेशाध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड़ ने अपने उद्बोधन मे लघु उद्योग भारती द्वारा किये जा रहे कार्याें व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उद्योगो से संबंधित आ रही समस्याओं का निराकरण कैसे हो, उसके प्रस्तुतिकरण की विधि के बारे मे विस्तार से बताते हुए किये जा रहे प्रयासो एवं परिणामों पर जानकारी दी। उन्होने उद्योगो कीे विभिन्न समितियों को प्रत्येक माह सरकार व प्रशासनिक अधिकारी के साथ सामंजस्य बैठाकर समस्याओं के निराकरण सेतु के रूप मे कार्य करने को कहा।
कार्यक्रम मे अखिल भारतीय सचिव श्री नरेश पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, जयपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग, महामंत्री श्रीमती सुनिता शर्मा, चितौड प्रान्त अध्यक्ष श्री पवन गोयल, महामंत्री श्री प्रवीण गुप्ता, जोधपुर प्रान्त महामंत्री श्री विनय बम्ब, संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई श्रीमती बिन्दू जैन अलवर से श्री संदीप गुप्ता, श्री देवेन्द्र अग्रवाल एवं विभिन्न प्रान्तों के 48 प्रतिनिधि सदस्य सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।
राष्ट्रगान के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

