लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त का शिष्टमण्डल राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा के नेतृत्व मे माननीय श्री कृष्ण कुमार विश्नोई जी उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री राजस्थान सरकार से भेंट की।
उन्होने एग्रो उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओ व सुझावों पर विस्तृत चर्चा कर प्रतिवेदन सौपकर उनकी निराकरण की मांग रखी।
माननीय मंत्री महोदय जी ने शिष्टमण्डल को आश्वस्त किया की कि उनकी सभी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण का प्रयास किया जायेगा।
शिष्टमण्डल मे जोधपुर प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढ़ा सदस्य सीए पंकज बाहेती, श्री सुनिल ओस्तवाल, श्री मार्कण्डेय इत्यादि उपस्थित रहे।

