लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई की ओर से विशेष कार्यक्रम
लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई ने जोधपुर में पौधारोपण, बैठक, और सावन के आगमन का हर्षोल्लास से स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी, रीको से जुड़े विभिन्न पहलुओं और खनन क्षेत्र की समस्याओं व उनके समाधान पर गहन चर्चा हुई। इस बैठक में जोधपुर की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।
हमारा उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास में सामंजस्य स्थापित करना है। हम सभी से अपील करते हैं कि इस दिशा में अपना योगदान दें और इस सावन में हरियाली को बढ़ावा दें।
आइए, मिलकर प्रगति और प्रकृति की ओर कदम बढ़ाएं

