लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त द्वारा स्वंतत्रता का 78 वाँ ‘’स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम (अमृत महोत्सव)‘’ का कार्यक्रम भवन-प्रांगण मे धूमधाम से मनाया गया।
लघु उद्योग भारती के भवन प्रांगण मे भारत की अखण्डता एवं एकता का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल अग्रवाल, श्री प्रकाश जीरावाला, जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर एवं प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने फहराया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया ।
78 वे स्वतंत्रता दिवस की लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यों ने खास अंदाज में आपस मे एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाऐं दी तथा राष्ट्रगान का गायन हुआ।
इस अवसर पर महिला इकाई ने 8 नये बने सदस्यों के चैक भेंट किये। इसी प्रकार टेक्सटाईल सदस्य श्री राकेश चौरडिया ने 3 नये सदस्य भेंट किये गये।
इस अवसर पर बोरानाडा इकाई सचिव श्री थानाराम विश्नोई, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिल्पा अग्रवाल कार्यकािरणी सदस्य श्री बाबूलाल शाह श्री हरीसिह गहलोत, श्री अंकुर अग्रवाल श्री किशोर हरवानी, श्री एच के गर्ग श्री राकेश चौरडिया, पूर्व अध्यक्ष श्री राजेन्द्र राठी महिला सदस्य श्रीमती निधिसिह श्रीमती अरूणा राठी इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे। प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया

