लघु उद्योग भारती जोधपुर द्वारा काजरी परिसर में आयोजित मोटे अनाज पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
लघु उद्योग भारती, जोधपुर द्वारा काजरी परिसर में आयोजित 10 दिवसीय मोटे अनाज (मिलेट्स) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को पोषणयुक्त मोटे अनाज आधारित उत्पादों के निर्माण, उनके प्रसंस्करण और बाज़ारीकरण के लिए सक्षम बनाना था।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर काजरी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर जी चोपड़ा, श्री सुरेश विश्नोई, श्री दीपक माथुर, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्रीमती मंजू सारस्वत, प्रांत सचिव श्रीमती बिंदू जैन, महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, एवं मंडोर उपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 8 महिलाओं को “मिलेट सर्टिफिकेट” प्रदान किए गए, जो उनके इस कौशल विकास यात्रा की पहली सफलता की निशानी है।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को स्वावलंबन, पोषण और उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहित करने वाला सार्थक कदम सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
लघु उद्योग भारती का यह प्रयास “सस्टेनेबल फूड सिस्टम” और “महिला सशक्तिकरण” की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल के रूप में सामने आया है।

