निवेशक जागरूकता कार्यशाला | 23 मई 2025, जोधपुर
राजस्थान सरकार के जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जोधपुर के तत्वावधान में एक प्रभावशाली Investor Awareness Workshop का आयोजन 23 मई 2025 को प्रातः 11:00 बजे, लघु उद्योग भारती, जोधपुर के सभागार में किया जा रहा है। इस कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों एवं निवेशकों को राज्य सरकार की नवीनतम नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है, जिससे वे अपने व्यवसाय को सशक्त रूप से आगे बढ़ा सकें।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री घनश्याम ओझा, (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती) और मुख्य वक्ता के रूप में श्री सी. बी. नवल (अपर आयुक्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में श्री महावीर चोपड़ा, श्री अनुराग लोहिया, श्री भारत दिनेश, श्री निर्मल भंडारी, एवं श्री राधेश्याम रंगा जैसे जोधपुर के प्रमुख उद्योग संगठन एवं निर्यातक भाग लेंगे।
यह कार्यशाला राज्य सरकार की MSME नीति 2024, ODOP नीति 2024, निर्यात नीति, एवं क्लस्टर विकास योजनाओं पर केंद्रित होगी, जिनसे जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

