लघु उद्योग भारती जोधपुर द्वारा ELI योजना पर कार्यशाला का आयोजन – दो करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

Event Date: 07/07/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में भवन सभागार में एंप्लाईमेन्ट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) योजना पर एक विस्तृत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस योजना का उद्देश्य निजी क्षेत्र, विशेष रूप से विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार सृजन, रोजगार क्षमता वृद्धि और सामाजिक सुरक्षा को सशक्त बनाना है। कार्यशाला में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त प्रथम श्री अजय चौधरी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई इस ऐतिहासिक योजना के माध्यम से दो वर्षों में साढ़े तीन करोड़ से अधिक रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। यह योजना दो भागों में विभाजित है—भाग ‘A’ पहली बार आवेदन करने वाले कर्मचारियों पर केंद्रित है, जबकि भाग ‘B’ नियोक्ताओं पर आधारित है। सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री सुशील बैरवा ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से योजना की विस्तृत जानकारी दी और बताया कि 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 के बीच नये कर्मचारियों की नियुक्ति करने वाले संस्थानों को योजना का लाभ मिलेगा। अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा ने बताया कि सरकार ने इस योजना हेतु 99,000 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, जिससे लगभग दो करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार, डिजिटलीकरण और जागरूकता के लिए इस प्रकार के आयोजनों को नियमित करने पर बल दिया। वहीं, प्रांत उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए PF से संबंधित कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं की समस्याओं और सुझावों को विस्तार से प्रस्तुत किया। कार्यशाला में उद्यमियों, होटल व्यवसायियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर योजना से जुड़ी शंकाओं व समस्याओं पर चर्चा की, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, प्रांत सचिव श्रीमती मीनू दूगड़, जोधपुर महानगर अध्यक्ष श्री पंकज भंडारी, सचिव श्री राकेश चौड़ाड़िया, पूर्व अध्यक्ष श्री सुधीन्द्र दूगड़, बोरानाडा इकाई सचिव श्री थानाराम चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य श्री हरीसिंह गहलोत, श्री प्रवीण कंसारा, श्री राजेन्द्र दवे तथा हैण्डीकाफ्ट एसोसिएशन अध्यक्ष श्री भरत दिनेश व सचिव श्री राजेन्द्र मेहता सहित अनेक गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन प्रांत महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

 

Ask ChatGPT

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please