लघु उद्योग भारती जोधपुर एवं टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में जीएसटी कार्यशाला सम्पन्न

Event Date: 12/07/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत एवं टैक्स बार एसोसिएशन द्वारा एकदिवसीय जीएसटी कार्यशाला आयोजित
जीएसटी प्रावधानों की समीक्षा और सुधारों पर संवाद, विशेषज्ञों ने साझा की महत्वपूर्ण जानकारियाँ

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत एवं टैक्स बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आज भवन सभागार में एकदिवसीय जीएसटी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला वस्तु एवं सेवा कर (GST) के व्यावहारिक पहलुओं, वर्तमान चुनौतियों और संभावित सुधारों को समझने व साझा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में विषय विशेषज्ञों सीए अविनाश पौद्दार, सीए जतिन हरजाई, सीए प्रदीप जैन एवं सीए अर्पित हल्दिया ने जीएसटी के विविध प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए, उद्योगजगत एवं कर सलाहकारों को उनकी बारीकियों से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने जीएसटी से संबंधित अनुपालन की जटिलताओं, प्रासंगिक न्यायिक निर्णयों, तथा आगामी संभावित संशोधनों पर विस्तृत चर्चा की।

कार्यशाला के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिन पर विशेषज्ञों ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। सत्र संवादात्मक रहा, जिसमें करदाताओं और अधिकारियों के बीच समन्वय पर भी बल दिया गया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा, प्रांत महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई, प्रांत उपाध्यक्ष श्री हरीश लोहिया, सीजीएसटी आयुक्त श्री एस. अनंता कृष्णन, अतिरिक्त आयुक्त एसजीएसटी श्री विनोद मेहता, श्री विशाल दवे सहित टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, सीए समुदाय, कर सलाहकार एवं उद्योग जगत से जुड़े गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह कार्यशाला न केवल जानकारीवर्धक रही, बल्कि यह जोधपुर क्षेत्र के उद्यमियों और कर पेशेवरों के लिए नीति और अनुपालन के बीच एक महत्वपूर्ण संवाद का सेतु सिद्ध हुई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please