दिनांक 31 जुलाई 2025 को लघु उद्योग भारती, जोधपुर महानगर इकाई द्वारा “मिशन हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत बासनी स्थित गली संख्या 06 (आर.के. टेक्सटाइल्स के सामने) वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने और हरित वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर जी चौपड़ा, प्रांत उपाध्यक्ष श्री हरीश जी लोहिया, श्री दीपक जी माथुर, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक श्री एस.एल. पालीवाल, वार्ड 37 के पार्षद श्री सुरेश जी मेघवाल तथा बासनी थाना सीआई श्री नितिन जी दवे ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इसके अतिरिक्त अनेक उद्यमियों व संगठन कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हर एक पौधे के साथ हरियाली का संकल्प लिया। सभी सहभागियों की सक्रिय उपस्थिति और योगदान से यह आयोजन एक सुंदर मिसाल बना, जिससे प्रेरित होकर भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम को और गति देने का संकल्प लिया गया। लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर परिवार की ओर से सभी अतिथियों, उद्यमी साथियों और कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार एवं शुभकामनाएं प्रकट की गईं।

