जोधपुर प्रांत का 8 जिलों का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 121 कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता

Organised by:
जोधपुर प्रांत
Event Date: 02/03/2026
Jodhpur,
RAJASTHAN

जोधपुर प्रांत का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न

जोधपुर प्रांत के 8 जिलों का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग जोधपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभ्यास वर्ग में प्रांत के 8 जिलों की 21 इकाइयों से कुल 121 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक एवं संगठनात्मक प्रशिक्षण देना तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करना रहा।

अभ्यास वर्ग में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश जी भाई साहब, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री घनश्याम जी ओझा, प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी, प्रदेश महासचिव श्री सुधीर जी गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल जी अग्रवाल, जोधपुर प्रांत प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महावीर जी चोपड़ा, प्रांत अध्यक्ष श्री बालकिशन परिहार तथा प्रांत संयुक्त महासचिव श्री जैन सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दो दिनों तक चले इस अभ्यास वर्ग में संगठन विस्तार, कार्यपद्धति, सदस्यता वृद्धि, उद्योगों से जुड़े समसामयिक विषयों एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समापन सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री शांतिलाल जी बालड द्वारा कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

राष्ट्रगान के साथ अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन हुआ।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please