दिनांक 20 अगस्त 2025 (बुधवार) को लघु उद्योग भारती जयपुर की हैंडीक्राफ्ट इकाई द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें जिला उद्योग केंद्र, राजस्थान वित्त निगम एवं RIICO के अधिकारियों ने हैंडीक्राफ्ट उद्यमियों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं, नीतियों एवं सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महेन्द्र मिश्रा जी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री लेखराज माहेश्वरी जी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उद्योग अधिकारी श्रीमती शील्पी पुरोहित जी, श्रीमती कविता घोसल्या जी, श्री हिमांशु जी, राजस्थान वित्त निगम से श्री विवेक जी तथा RIICO से श्री राकेश जी व श्री मनीष जी उपस्थित रहे और उन्होंने वर्तमान में संचालित सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में महासचिव सुनीता जी शर्मा, सचिव मनीष जौहरी, सदस्य प्रेम राठी, आर. सी. लखोटिया, प्रताप राय माहेश्वरी सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे। इस आयोजन का सफल संचालन संयोजक जितेन्द्र माहेश्वरी, सह संयोजक रोहित माहेश्वरी एवं सह संयोजक गजानंद शर्मा ने किया।

