सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा में 175 सीटों का अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर आगामी सितंबर 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है। यह हमारी संस्था और पूरे प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक अवसर को और भी यादगार बनाने हेतु दिनांक 12 सितंबर 2025 को “आइडियाथॉन 2025” का आयोजन किया जा रहा है। हमें गर्व है कि इस अवसर पर माननीय श्री अश्विनी वैष्णव जी, रेलवे एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार, मुख्य अतिथि के रूप में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आप सभी के सहयोग और सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा है। प्रदेश के सभी समूह व इकाईयाँ इस कार्यक्रम से सूचित हों और उनकी सहभागिता सुनिश्चित हो, सभी जिलों के शैक्षणिक संस्थानों तक इसका प्रचार-प्रसार हो, पुरस्कार हेतु उनकी प्रविष्टियां प्राप्त हों और स्टार्टअप हेतु पंजीकरण हों। स्थानीय इकाईयाँ अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क कर इस पहल को सशक्त करें। संगठन के सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी और मार्गदर्शन हेतु सविनय अनुरोध है। कृपया इस कार्य में आवश्यक श्रम एवं योगदान दें।
धन्यवाद,
महेन्द्र खुराना
समन्वयक, लघु उद्योग भारती कौशल विकास केंद्र
उपाध्यक्ष, उद्योग भारती राजस्थान

