लघु उद्योग भारती – विश्वकर्मा इकाई के तत्वावधान में ESIC विभाग द्वारा आयोजित SPREE 2025 (Scheme to Promote Registration of Employers and Employees) संबंधी सेमिनार दिनांक 21 अगस्त को विश्वकर्मा रिक्रिएशन क्लब में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उद्यमियों को नए पंजीकरण की प्रक्रिया, ESIC से संबंधित जागरूकता और सरकार की आने वाली योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, तथा विभागीय अधिकारियों ने प्रत्यक्ष मार्गदर्शन भी किया। कार्यक्रम में प्रांत कोषाध्यक्ष श्री उदय भुवालका, क्लब अध्यक्ष श्री संजय खोज, इकाई अध्यक्ष श्री पुष्प कुमार स्वामी, सचिव श्री दीपक धानोठिया, कोषाध्यक्ष श्री राजेश शर्मा, उप निदेशक श्री एस. के. मीणा, सहायक निदेशक श्री एस. के. पांडेय, शाखा प्रबंधक श्री गजेंद्र जी और सामाजिक सुरक्षा अधिकारी नवीन सचदेवानी एवं नीरज कुमार नवल सहित अन्य ESIC अधिकारी और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के अनेक उद्यमी उपस्थित थे। सदस्यता पखवाड़े में विश्वकर्मा इकाई ने अब तक 21 नए सदस्य बनाए, जिनकी सूची इकाई अध्यक्ष और उनकी टीम द्वारा प्रांत कोषाध्यक्ष को सौंप दी गई। पूर्व इकाई अध्यक्ष श्री सुधीर जी गाडिया ने उद्योगों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषय उठाए, जबकि इकाई की ओर से ESIC से क्षेत्र में Satellite Hospital बनाने का निवेदन किया गया। इसके अतिरिक्त श्री नवीन गुप्ता जी ने corrugated box industry के हितार्थ पहल की, जिसकी पत्रावली इकाई से प्रांत को प्रेषित की गई। यह कार्यक्रम सभी उपस्थितियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।

