लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक जयपुर अंचल अध्यक्ष श्री सुधीर जी गर्ग एवं जयपुर अंचल कार्य कारणी सदस्य श्री संजय जी मोर के सानिध्य में संपन्न हुई।आज की बैठक में औद्योगिक क्षेत्र में वाल टु वाल नालियां बनाने नई बन रही सड़क व मुख्य बड़े नाले को जयपुर रोड के नाले से जोड़ने बिजली से सम्बन्धित समस्याओं के बारे में चर्चा हुई।जयपुर में होने जा रहे उद्यमी सम्मेलन के बारे में बताया गया एवं अधिक से अधिक संख्या में उद्यमियों को पहुंचने के लिए कहा गया।बैठक के बाद उपस्थित इकाई सदस्यों एवं पदाधिकारियों के साथ रिको कार्यालय जाकर अधिकारियों से समस्याओं के बारे में चर्चा की एवं नवीन कार्यो के प्रोग्रेस के बारे में जानकारी ली गई।

