लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई जयपुर द्वारा गत स्वयंसिद्धा होली मेले की आज दिनांक 14/3/24 को सेवा सदन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वयं सिद्धा होली मेले की सफलता तथा व्यवस्थाओं पर चर्चा करना था। सभी एक्जीबिटर्स ने अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किया।
व्यवस्थाओं को लेकर सबके अनुभव बहुत अच्छे रहे। कुछ कमियां जो सामने आयी हैं उनको आगे के एग्जीबिशन में हम ध्यान में रखेंगे। कुछ स्टॉल्स की बिक्री बहुत ज्यादा हुई तो कुछ की कम हुई जिनकी कम हुई उनको भी कुछ ना कुछ यहां से सीखने का मौका मिला। तो इसको भी अपने व्यापार से संबंधित मुनाफा ही समझे।
कुल मिलाकर यह एक्सहिबिशन सभी के लिए बहुत सफल रहीं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी तथा इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती वैशाली वशिष्ठ जी उपस्थित रहीं।
धन्यवाद

