लघुउद्योग भारती का प्रतिनिधि मंडल श्रीमान सुमित जी गोदारा खाद्य आपूर्ति मंत्री, राजस्थान सरकार, जयपुर।
से बीकानेर के औद्योगिक विकास पर अधिकारियों की मीटिंग और उद्यमी सम्मेलन आयोजन के सन्दर्भ में मुलाकात हुई।
इस प्रतिनिधि मंडल में प्रांत उपाध्यक्ष श्री बालकिशन जी परिहार,बीकानेर इकाई अध्यक्ष श्री हर्ष कंसल,उपाध्यक्ष श्री राजेश गोयल एवं सचिव प्रकाश नवहाल शामिल थे।
मंत्री महोदय से निम्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई:-
1.सरकारी मेगा फ़ूड पार्क बने।
2.पापड़ के लिये सहकारी
समिति।
3.सिरेमिक हब बनाये।
4. नई उद्योग नीति की घोषणाएं शीघ्र की जाए।
5. गैस पाइप लाइन
6. एयरपोर्ट की सभी बड़े शहरों से जोड़ा जाए।
7. Riico द्वारा काटे गए औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के निस्तारण की व्यवस्था। सभी सुदूर स्थिति ओद्योगिक क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवम विद्यालय एवम अग्निशमन केंद्र का संचालन हो।
8. हुसँगसर टोल नाके की समय सीमा पूरी हो गयी हैं,उसे हटाने के लिए अनुरोध किया।
9. Dry port शुरू करवाये।
10. Ring road बनवाये।
11. खारा ओधोगिक क्षेत्र तक 6 लेन रोड करवाये।
मंत्री महोदय ने सभी समस्याओं का निवारण हेतु सम्बन्धित विभाग से वार्ता कर अतिशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
प्रकाश नवहाल
सचिव
लघु उद्योग भारती बीकानेर

