सांगानेर इकाई की मासिक बैठक संपन्न हुई । बैठक में संगठन कार्य में गुणवत्ता व संगठनात्मक वृद्धि और उद्योग से संबंधित समस्या पर चर्चा हुईं । बैठक में जयपुर अंचल अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार गर्ग जी, संयुक्त सचिव जयपुर अंचल श्री नवरतन निराणिया जी, सह कोषाध्यक्ष श्री मनीष जौहरी जी, महिला प्रमुख श्रीमति सुनिता शर्मा जी, राखी पुरोहित व सांगानेर इकाई अध्यक्ष चंद्रप्रकाश छीपा जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में श्री सुधीर कुमार गर्ग ने लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योग हितार्थ किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया एवम सुनीता जी शर्मा ने MSME की विभिन्न योजनाओं तकनीकी कार्यशाला आयोजित कराने, विभिन्न योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाना आदि में सहयोग करने व महिला कार्य की जानकारी दी।
बैठक में सांगानेर के उद्यमियों ने बैठक में भाग लेकर उद्योग हित में चर्चा की। विशेष रुप से हैण्ड प्रिंटिग उद्योग को जीवन्त रखने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित नए औद्योगिक क्षेत्र में इसके लिए अलग से जोन बनाया जाए। हैंड प्रिंटिग उद्योग प्रदूषण मुक्त हैं इसलिए हैंड प्रिंटिग उद्यमियों को प्रदूषण कंसेट/एनओसी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए या लम्बी प्रक्रिया से हटकर सरलता से न्यूनतम टोकन राशि पर जारी की जाए।
उत्पाद के लिए बाजार व बिक्री वृद्धि हेतु प्रदर्शनियां आयोजित की जावे व पूर्व से लग रही प्रदर्शनियों में नि:शुल्क प्रवेश दिलवाया जावे।
विद्युत कटौती बंद कर पूरे समय आपूर्ति की जाए। विद्युत बिलों में फ्यूल सरचार्ज हटाया जाए।
17 जुलाई की अंचल बैठक से पूर्व 10से अधिक नए सदस्य बनाए जाने का संकल्प लिया गया। सांगानेर ईकाई अध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश छीपा ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्र गान के साथ बैठक का समापन किया गया।

