एलयूबी इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2023 उद्घाटन हेतु केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को आमंत्रण पत्र

Event Date: 25/06/2023
Jaipur City,
RAJASTHAN

भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले लघु उद्योग भारती के इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2023 में पत्रक का विमोचन केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी द्वारा किया गया। साथ ही 15 से 17 सितम्बर 2023तक हो रहे मेले के उद्घाटन हेतु उन्हें आमंत्रित किया गया। लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश जी भाई साहब, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री योगेश जी गौतम, महेंद्र खुराना जी, पाली इकाई से विनय जी बम्ब, विमल जी कटियार, जितेंद्र चुघ जी, प्रदेश संयुक्त सचिव राजकुमार मेलाना जी, चित्तौड़ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अजय मूंदड़ा जी, भीलवाड़ा इकाई के अध्यक्ष एवं मेला समिति के चेयरमैन श्री महेश हुरकट जी एवम अन्य पदाधिकारीयों का मार्गदर्शन व सनिध्य प्राप्त हुआ। साथ ही पूर्व मंत्री मदन दिलावर जी, जयपुर सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ जी, जयपुर नगर निगम के पदाधिकारी रामचरण बौहरा जी आदि की उपस्तिथी रही।

 

 श्री महेश हुरकट ने बताया कि इस मेले में लघु उद्योग भारती का आठवां बड़ा मेला है जिसमें डेढ़ सौ से अधिक स्टाल लगाई जा रही है। इसके अंतर्गत सभी टेक्सटाइल स्पिनिंग, वीविंग, प्रोसेसिंग, मशीनरी स्पेयर पार्ट्स, माइनिंग संबंधी स्टाल्स का प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी जिसमें पूरे देश विदेश एवं स्थानीय लगभग 10,000 उद्योगपतियों तकनीकी अधिकारी कारखाना प्रबंधक एवं अन्य संबंधित व्यक्ति शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन से भीलवाड़ा टेक्सटाइल उद्योग एवं माइनिंग उद्योग विश्व के मानचित्र पर अपना नया आयाम स्थापित करेगा जिससे इस टेक्सटाइल माइनिंग एवं अन्य लघु मध्यम उद्योगों को और पल्लवित होने का अवसर मिलेगा तथा देश की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी। मेले में स्टॉल्स का आवंटन प्रारंभ कर दिया गया है उद्यमियों में वह मशीन सप्लायर एवं यार्न स्पिनर्स में स्टाल बुक कराने का अच्छा खासा उत्साह देखा गया साथ ही प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर स्टाल का आवंटन किया जा रहा है।


 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please