दिनांक 29 मई 2025 को लघु उद्योग भारती – विश्वकर्मा इकाई की नई कार्यकारिणी की औपचारिक घोषणा एक भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री पुष्प कुमार स्वामी को, सचिव पद की जिम्मेदारी श्री दीपक अग्रवाल को तथा कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री राजेश शर्मा को सौंपी गई। उपाध्यक्ष के रूप में श्री दीपक अजमेरा, श्री प्रियेश सैनी एवं श्री पवन अग्रवाल को नियुक्त किया गया, जबकि सह-सचिव पद की जिम्मेदारी श्री आयुष गाडिया एवं श्री पुरुषोत्तम खत्री को दी गई। कार्यकारिणी में विभागीय दायित्वों के साथ-साथ अन्य सक्रिय सदस्यों का भी मनोनयन किया गया, जिनमें श्री अतुल चीयां, श्री कमल खेतान, सुश्री मिंकू काबरा, श्री मूलचंद सैनी, श्री गोपेश जांगिड़, श्री अनिल बंसल, श्री वेद प्रकाश शर्मा, श्री अनुपम माथुर, श्री शिवेक पोद्दार, श्री राहुल रावत, श्री अरुण मेहता, श्री सुनील अग्रवाल, श्री सौरभ बैराठी, श्री विक्की अग्रवाल, श्री राजेश मित्तल, श्री विकास रांका एवं श्री विनीत काबरा सम्मिलित हैं। यह कार्यक्रम प्रांत अध्यक्ष श्री सुधीर जी गर्ग, प्रांत महासचिव श्रीमती सुनीता शर्मा एवं प्रांत कोषाध्यक्ष श्री उदय भुवालका के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें राष्ट्रीय सचिव श्री योगेश जी गौतम का विशेष सान्निध्य प्राप्त हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरुण जी जाजोदिया ने संगठन की कार्यशैली और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह ने जगतपुरा स्किल सेंटर की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री महेन्द्र जी मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री नटवर जी अजमेरा एवं श्री मोहनलाल खोज, प्रांत उपाध्यक्ष श्री विष्णु अवतार शर्मा, श्री भरत कुमार भूतड़ा, श्री सुशील जी काबरा, प्रांत सचिव श्री मनीष जी जोहरी, श्री जे.पी. चुग एवं श्री अशोक जी जांगिड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्याधर महिला इकाई की सक्रिय भागीदारी भी उल्लेखनीय रही, जहां इकाई अध्यक्ष सुश्री खुशी अग्रवाल ने “स्वयं सिद्धा” कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 26 से 28 जुलाई 2025 को विद्याधर नगर उत्सव भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी की जानकारी साझा की। इस आयोजन में वेयरहाउस एसोसिएशन के प्रमुख श्री अरुण जी गुप्ता, विश्वकर्मा रिक्रिएशन क्लब के अध्यक्ष श्री संजय जी खोज, स्टील मर्चेंट एसोसिएशन से श्री सुदेश शर्मा तथा रीको के SRM श्री कोठारी एवं RM श्री जेमिनी की उपस्थिति भी विशेष रही। कार्यक्रम में विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र के अनेक प्रबुद्ध उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊंचाई प्रदान की। आयोजन को सफल बनाने में सभी कार्यकर्ताओं, इकाई एवं प्रांत स्तर के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी का हार्दिक धन्यवाद।

