लघु उद्योग भारती, जयपुर द्वारा संचालित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र, जगतपुरा महल रोड, जयपुर में 2 जून 2025 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल मार्केटिंग, अकाउंट एंड फाइनेंस, एप्रेल एंड फैशन तथा कृत्रिम ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग जैसे नवाचारपूर्ण व रोजगारपरक कोर्सेज के नए बैच प्रारंभ किए गए हैं। इन बैचों के प्रशिक्षणार्थियों के स्वागत, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन हेतु एक प्रेरण कार्यक्रम (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन 5 जून 2025, गुरुवार को केंद्र परिसर में किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रातः 11:00 बजे से गायत्री परिवार के सहयोग से सामूहिक हवन का आयोजन होगा, जिससे पर्यावरण शुद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार सुनिश्चित किया जा सके। प्रेरण कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठनमंत्री माननीय प्रकाशचंद जी का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सभी सदस्यों एवं शुभचिंतकों से आग्रह है कि वे सपरिवार इस प्रेरक अवसर पर उपस्थित होकर प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन करें एवं सामूहिक हवन में सहभागी बनें।

