विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लघु उद्योग भारती राजस्थान जयपुर महिला इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की गई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक उपयोग को कम करने एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बायोडिग्रेडेबल स्पून, फोर्क, नाइफ, स्ट्रॉ एवं एक पौधा भेंट स्वरूप वितरित किया गया। इस आयोजन में एसपी ज्येष्ठा मैत्री, DGND श्री बृजमोहन अग्रवाल जी, आदरणीय श्री रामप्रकाश जी, DIC से श्री खोरिया जी तथा दैनिक भास्कर से श्री देवेंद्र जी जैसे विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती जयपुर महिला इकाई की अध्यक्ष श्रीमती मीना जैन ने की, जिनके नेतृत्व में टीम सदस्यों — दीपा रुखाया, सीमा अग्रवाल, सरिता श्रीवास्तव, शालिनी वर्मा एवं विनू गर्ग — ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह आयोजन एक सशक्त संदेश था कि यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें, तो पर्यावरण की रक्षा हेतु एक बड़ा परिवर्तन संभव है। आइए, हम सभी मिलकर हरियाली को बढ़ावा देने और प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का संकल्प लें।

