महिला इकाई जयपुर सेंट्रल द्वारा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी स्वयंसिद्धा दिवाली मेले के विषय में चर्चा की गई। इस अवसर पर एक प्रेस कांफ्रेंस का भी आयोजन हुआ, जिसमें मेला संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं।
लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन जवाहर कला केंद्र, जयपुर में 4 से 6 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। यह जानकारी लघु उद्योग भारती के जयपुर स्थित कार्यालय सेवा सदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि यह हस्तशिल्प प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में राजस्थान समेत अन्य राज्यों की महिला उद्यमी अपने विविध उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।
प्रेस कांफ्रेंस में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय पूर्व कोषाध्यक्ष श्री योगेश जी गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह, प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा तथा महिला इकाई के सभी पदाधिकारी, एक्जीबिटर्स और सदस्य उपस्थित रहे। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रदर्शनी B2B और B2C मॉडल पर आधारित होगी, जो व्यापारियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी।

