लघु उद्योग भारती लालसोट (दौसा) की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्री सुधीर कुमार गर्ग – जयपुर अंचल अध्यक्ष, श्री मनीष जौहरी – सह कोषाध्यक्ष, श्रीमति सुनिता शर्मा – महिला प्रमुख, राखी पुरोहित व मुरारी लाल बोहरा – अध्यक्ष लालसोट इकाई का सानिध्य प्राप्त हुआ।
बैठक में श्री सुधीर कुमार गर्ग ने लघु उद्योग भारती द्वारा उद्योग हितार्थ किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया, सुनीता जी शर्मा ने महिला कार्य की जानकारी दी।
बैठक में लालसोट व डीडवाना के उद्यमियों ने बैठक में भाग लेकर उद्योग हित में चर्चा की। विशेष रुप से लकड़ी उद्योग को जीवन्त रखने के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित नए औद्योगिक क्षेत्र में लकड़ी उद्योगों के लिए अलग से जोन बनाया जाए, लकड़ी परिवहन हेतु टीपी (ट्रांजिट पास) जारी करने की अनुमति दी जाए, विद्युत कटौती बंद कर पूरे समय आपूर्ति की जाए एवम किसान धर्म कांटा, श्यामपुरा रोड तालेड़ा जमात लालसोट (दौसा) में संगठन कार्य में गुणवत्ता व संगठनात्मक वृद्धि और उद्योग से संबंधित समस्या आदि विषयों पर चर्चा की गई।

