सम्मानित बंधुवर
सादर वंदे
आज दिनांक 14 जुलाई 2024 को मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र, अलवर में सघन वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ माननीय केंद्रीय मंत्री *श्रीमान भूपेंद्र जी यादव* पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन,भारत सरकार के कर कमलों द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन व संचालन लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अलवर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, मत्स्य उद्योग संघ, मत्स्य खनिज उद्योग संस्थान, रोटरी क्लब अलवर ग्रेटर के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ भारती व विश्वकर्मा भगवान के समक्ष दीप प्रज्जवल व पुष्प अर्पित करके की गई।
कार्यक्रम भारत सरकार के " एक पेड़ माँ के नाम" एवं राजस्थान सरकार के "हरियालों राजस्थान" अभियान को सार्थक बनाने की दिशा में मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र अलवर में सघन वृक्षारोपण अभियान के शुभांरभ के साथ हुआ। इस अवसर पर जिला प्रमुख अलवर श्री बलबीर छिल्लर जी , भाजपा अलवर दक्षिण जिला अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी , अलवर ग्रामीण के पूर्व विधायक श्री जयराम जाटव जी , अलवर शहर के महापौर श्री धनश्याम गुर्जर जी , क्षेत्रीय अधिकारी राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मण्डल श्री दीपेन्द्र झरवाल जी , रीको क्षेत्रीय प्रबंधक श्री परेश सक्सेना जी भी अतिथि रूप उपस्थित रहे।
लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र अग्रवाल द्वारा स्वागत भाषण दिया गया।
साथ में बताया गया की पर्यावरण संरक्षण आज के समय की मूल आवश्यकता है सघन वृक्षारोपण कर हम जिम्मेदारी निभाएंगे व पर्यावरण पूरक कर्तव्य के साथ आधुनिकरण व तकनीक का विवेक पूर्ण उपयोग कर सर्वांगीण विकास द्वारा उद्योगों का विकास करेंगे एवं भारत देश को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में पहुचायेंगे। अपनी संस्कृति व सभ्यता का पालन करते हुए प्रकृति का दोहन करें शोषण नहीं।
श्री राजेश गुप्ता जी , प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती राजस्थान ने सभा में आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम की कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया एवं पर्यावरण संरक्षण के लिये सभी आवश्यक कदम उठाने के प्रति समस्त औद्योगिक संगठनों की तरफ से विश्वास दिलाया। बताया गया कि निकट भविष्य में लघु उद्योग भारती अलवर द्वारा मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र में पार्क गोद लिए जाएंगे व इनका सघन वृक्षारोपण करके विकसित किए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ भूपेन्द्र यादव जी, केन्द्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री ने ’’एक पेड़ माँ के नाम’’ अभियान के महत्व के बारे मे बताया साथ ही भूमिगत जल उपयोग को कम करने, जल के पुर्नचक्रण को बढावा देनें, कचरा प्रबंधन को अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण द्वारा ’’क्लीन एवं ग्रीन अलवर’’ को प्राप्त करने की दिशा में औद्योगिक संगठन, आमजन की भागीदारी के साथ आवश्यक कदम उठाने के लिये कहा। इस अवसर पर उन्होने अलवर जिले को राजस्थान सरकार के बजट में प्राप्त बायोलॉजिकल पार्क, प्रदूषण की जानकारी हेतु एर्ली वार्निंग सिस्टम के बारे मे बताया। क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण मण्डल ने औद्योगिक इकाईयों में प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्थाओं के उन्नयन तथा औद्योगिक इकाईयों के उपचारित पानी के पुनः उपयोग के बारे में माननीय मंत्री महोदय को अवगत कराकर स्वच्छ पर्यावरण प्राप्त करने के लिये विभाग की ओर से प्रतिबद्धता जाहिर की।
इस अवसर पर मैसर्स अशोक लीलैंड इकाई के सामने सड़क के दोनों तरफ काफी संख्या में लोगों ने वृक्षारोपण किया तथा औद्योगिक संगठनों द्वारा अलवर शहर के आसपास के क्षेत्र में मानसून सत्र में एक लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया।
सभा में श्री लक्ष्मीनारायण अग्रवाल जी , अध्यक्ष मत्स्य मिनरल उद्योग संस्थान व श्रीमती शिवानी जी यादव, अध्यक्षा लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने भी अपनी बात रखी।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती अलवर महासचिव श्री शशांक झालानी जी, कोषाध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी, श्री अश्वनी गुप्ता जी, श्री नितिन गर्ग जी, श्री अजय बंसल जी , मत्स्य उद्योग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल जी, रोटरी क्लब अलवर ग्रेटर अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र अग्रवाल जी, अलवर खनिज एवं क्रेशर एसोसिएशन के श्री ओमप्रकाश गुप्ता जी , श्री सुबोध गोयल, सहित बड़ी संख्या में उद्यमी व मातृशक्ति सहित अन्य विभिन्न व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि, पर्यावरणविद् एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन लघु उद्योग भारती कार्यकारिणी सदस्य व अलवर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के सचिव श्री अमित श्यामसुखा जी द्वारा किया गया।
वृक्षारोपण का समस्त कार्य श्री राकेश जी गुप्ता, श्री संजय गुप्ता जी, हिंदू केमिकल ग्रुप की देखरेख में हुआ।
सधन्यवाद।
????
????????????

