लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर की मासिक बैठक दिनांक 6 मई 2025 को सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र, चैम्बर भवन, अलवर में आयोजित की गई। बैठक में शिवानी यादव, अल्का सिंह, रूपाली गुप्ता, सुचि गुप्ता, शिप्रा वर्मा, वंदना भाटिया, रुचि सोढ़ी, सोनिया गुप्ता, शिवानी शर्मा, सुदेश चौहान उपस्थित रहीं, जबकि कविता सैनी व आस्था शर्मा ने ऑनलाइन भागीदारी की। बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी मासिक गतिविधियों की योजना बनाना था। प्रमुख निर्णयों में 20 मई 2025 को मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शामिल है, जो आलमचंद भगवंती देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, अंबेडकर सर्किल, अलवर में होगा। इसमें कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं बीएमडी जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त अगस्त माह में स्वयं सिद्धा प्रदर्शनी आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। सक्षम भारत कौशल विकास केंद्र के अंतर्गत महिलाओं को प्रशिक्षण से जोड़ने, रोजगार उपलब्ध कराने तथा नए पाठ्यक्रम शुरू करने संबंधी विचार विमर्श हुआ। शीघ्र ही संक्षिप्त अवधि के क्रैश कोर्स शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में विशेष रूप से सदस्या सुदेश चौहान द्वारा संगठन की कार्यकारिणी में कार्य करने की स्वेच्छा से की गई पहल को सराहा गया, जो संगठन के प्रति उनकी निष्ठा का प्रतीक है और अन्य सदस्यों को भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करती है। संस्था ऐसे समर्पित सदस्यों का स्वागत करती है।
शिवानी यादव
अध्यक्ष
अल्का सिंह
महासचिव

