आदरणीय सदस्यगण, सम्माननीय वरिष्ठजनों एवं मेरी प्रिय टीम सदस्याओं, मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ कि आपने मुझे लघु उद्योग भारती महिला विंग, अलवर की अध्यक्ष के रूप में 2025–27 कार्यकाल के लिए पुनः निर्वाचित किया। यह मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है और साथ ही यह उत्तरदायित्व मुझे यह स्मरण कराता है कि हमें पहले से कहीं अधिक समर्पण, निष्ठा और परिश्रम के साथ कार्य करना है। मैं विशेष रूप से अपने वरिष्ठजनों – श्री सुधीर गर्ग जी, श्रीमती सुनीता शर्मा जी, श्री राजेश गुप्ता जी, श्री संदीप जी तथा श्री देवेन्द्र अग्रवाल जी – की आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया, साथ ही अपनी पूरी टीम की, जिन्होंने हर परिस्थिति में मेरा साथ दृढ़ता से निभाया और प्रेरणा का स्रोत बने रहे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी नवगठित टीम संगठन के उद्देश्यों को नई ऊर्जा और एकजुटता के साथ आगे बढ़ाएगी, और लघु उद्योग भारती महिला विंग, अलवर की गरिमा को और सशक्त बनाएगी। हम सभी मिलकर महिलाओं द्वारा संचालित सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। मैं अपनी पूरी टीम – महा सचिव रूपाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष रुचि सोड़ी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया गुप्ता, उपाध्यक्षगण पारुल गुप्ता व अल्का सिंह, सचिव कविता सैनी, सह सचिव वंदना भाटिया, और कार्यकारिणी सदस्यगण सूची गुप्ता, आस्था शर्मा, रूबी सुराणा, शिवानी शर्मा, शिप्रा वर्मा, कल्पना तिवारी, सुनेश चौहान तथा सुनीता बंसल – को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूँ। एक बार पुनः, आप सभी के विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद।
शिवानी यादव, अध्यक्ष – लघु उद्योग भारती महिला इकाई, अलवर

