विश्व पर्यावरण दिवस 2025: लघु उद्योग भारती अलवर की साइकिल रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम आमंत्रण

Event Date: 05/06/2025
Alwar,
RAJASTHAN

लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित साइकिल रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रण

लघु उद्योग भारती, अलवर अपने सभी सम्मानित सदस्यों को आमंत्रित करता है कि वे 5 जून 2025 को प्रातः 5:30 बजे आयोजित होने वाली साइकिल रैली एवं पौधारोपण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें। यह आयोजन जिला प्रशासन, वन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहयोग से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

साइकिल रैली कंपनी गार्डन से शुरू होकर नगर निगम, घंटाघर, काशीराम चौराहा, भगत सिंह चौराहा, अशोक सर्किल, एसएमडी चौराहा, स्टेडियम, भवानी तोप होते हुए मिनी सचिवालय भवन पर समाप्त होगी। रैली के बाद “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस पर्यावरणीय पहल में आपके सहयोग से यह कार्यक्रम और भी सफल एवं सार्थक होगा। कृपया अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान में शामिल करें और पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को व्यापक बनाएं।

सादर,
शशांक झालानी
अध्यक्ष
लघु उद्योग भारती, अलवर

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please