पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए लघु उद्योग भारती, अलवर को सम्मान
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए लघु उद्योग भारती, अलवर को प्रभारी सचिव श्री वैभव गालरिया द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते हुए अलवर इकाई अध्यक्ष श्री शशांक झालानी ने संगठन की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया।
यह सम्मान लघु उद्योग भारती की निरंतर पर्यावरणीय जागरूकता, हरित अभियान और स्थायी विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

